चलबाड़ा में नवविवाहिता ने जहर निगल दी जान, पति गिरफ्तार
पुलिस थाना जवाली में विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली गई। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जसविद्र कौर (24) पत्नी प्रदीप सिंह निवासी चलवाड़ा के रूप में हुई है। मृतका की बहन प्रियंका ने पुलिस को दिए गए ब्यान में आरोप लगाया है कि जसविद्र कौर की शादी 7 अप्रैल 2019 को प्रदीप
संवाद सूत्र, जवाली : पुलिस थाना जवाली के तहत चलबाड़ा गांव में नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला की पहचान 24 वर्षीया जसविद्र कौर पत्नी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है।
मायका पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि प्रदीप सिंह के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे और इस कारण ही उनकी बेटी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुई है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। बहन प्रियंका ने कहा कि जसविद्र कौर की शादी 7 अप्रैल, 2019 को प्रदीप सिंह से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के दो माह बाद ही प्रदीप सिंह, सास व जेठानी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। प्रियंका के अनुसार, 16 नवंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे जसविद्र ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है। इस पर प्रियंका, उसका भाई दिलावर व अन्य जसविद्र के ससुराल पहुंचे तो वह घर में मृत पड़ी थी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि जसविद्र ने पति, सास व जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगला है। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने बताया कि पति, सास व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने प्रदीप सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उधर पंचायत प्रधान सुलक्षणा ने बताया कि आजतक इस परिवार की कोई भी शिकायत पंचायत में नहीं आई है।