Move to Jagran APP

सिरमौर जिला में सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई एवं सरकार की कर्मचारियों के प्रति बेरुखी के चलते आम जन कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। लोगों का भाजपा से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है। इस कारण लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:00 PM (IST)
सिरमौर जिला में सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
सिरमौर में सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

राजगढ़, संवाद सूत्र। जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई एवं सरकार की कर्मचारियों के प्रति बेरुखी के चलते आम जन कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। लोगों का भाजपा से पूरी तरह मोह भंग हो चुका है। जिसके परिणाम स्वरूप लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। जिससे भाजपा नेताओं में बौखलाहट पैदा हो गई है। यह बात जिला सिरमौर कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश आर्य ने यहां जारी प्रेस ब्‍यान में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के गृह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद में भाजपा छोड़ लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में लोगों मे भाजपा और सरकार के प्रति भारी नाराजगी हो गई है। अब तक सैंकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी में आस्था जता चुके हैं। जिसमे आम लोग ही नहीं बल्कि भाजपा में उच्च पदों पर रहे लोग भी शामिल हैं। परिणाम स्वरूप पच्छाद में मच रही इस हलचल से भाजपा नेताओं में बोखलाहट साफ नजर आ रही है। इस बोखलाहट के चलते कांग्रेस में शामिल हो रहे लोगो कोब्‍ भाजपा नेता धमकाने लगे है। और सत्ता की धौंस जता कर उन्हें वापस भाजपा में ले जाने की बेकार की कोशिशें कर रहे हैं, जिसमे उन्हें निराशा मिल रही है। हताश निराश भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे लोगों के कर्मचारी परिजनों को भी धमकाने लगे हैं। साथ ही अधिकारियों के माध्यम से दबाव बनाने में लगे हैं।

लेकिन भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से बुरी तरह से परेशान जनता इनकी धमकियों से बिना डरे कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम रहे हैं। दिनेश आर्य ने कहा कि भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगो का कांग्रेस पार्टी भरपूर स्वागत करती रही, जो अब भी हो रहा है। साथ ही उनके मान सम्मान के प्रति भी निष्ठावान है। उन्होंने भाजपा नेताओं को लोगो को गुमराह करने से बाज आने को कहा। अब भाजपा के लोग जो मर्जी हथकंडे अपनाने जनता उनके झूठ को जान चुकी है। सता के लिए लोगों से किए वादे न निभा पाने, महंगाई न रोक पाने, बेरोजगारी एवं जुमलों की भाजपा सरकार की कथनी ओर करनी को जनता समझ गई है। भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इसी साल होने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जिसकी शुरूआत उपचुनाव से हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.