Move to Jagran APP

Mandi By Election: भाजपा व कांग्रेस के लिए आसान नहीं मंडी का रण, बगावत से बिगड़ सकते हैं राजनीतिक समीकरण

Mandi By Election भाजपा व कांग्रेस के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव का रण आसान नहीं होगा। टिकट के तलबगार दोनों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। बगावत से यहां राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ सकते हैं। कांग्रेस में तो बगावत के स्वर अभी से बुलंद हो चुके हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 11:05 AM (IST)
Mandi By Election: भाजपा व कांग्रेस के लिए आसान नहीं मंडी का रण, बगावत से बिगड़ सकते हैं राजनीतिक समीकरण
भाजपा व कांग्रेस के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव का रण आसान नहीं होगा।

मंडी, हंसराज सैनी। Mandi By Election, भाजपा व कांग्रेस के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव का रण आसान नहीं होगा। टिकट के तलबगार दोनों दलों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। बगावत से यहां राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ सकते हैं। कांग्रेस में तो बगावत के स्वर अभी से बुलंद हो चुके हैं। आने वाले दिनों में यह चिंगारी का रूप धारण कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के बाद अब पोते आश्रय शर्मा ने भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को टिकट को लेकर कई साल से चली आ रही परंपरा की याद दिलाई है। कल तक चुनाव मैदान से भाग रहे दादा-पोते की जोड़ी ने टिकट राग छेड़ कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष एक नहीं चुनौती खड़ी कर दी है। दोनों सीधे प्रदेशाध्यक्ष को घेरने के लिए उतर गए हैं।

loksabha election banner

2019 के लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी दोनों की नौटंकी शुरू हो गई है। टिकट न मिलने की सूरत में दोनों फिर पाला बदल सकते हैं। खुद को फ्रंटफुट पर मानकर चल रहे कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष अब नया धर्म संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस के ज्यादातर नेता यहां पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को सशक्त उम्मीदवार मानकर चल रहे हैं।

वहीं, भाजपा ने टिकट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है। कांग्रेस की तरफ से प्रतिभा सिंह के प्रत्याशी होने की सूरत में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को मैदान में उतारा जा सकता है। उपचुनाव में भाजपा अपनी जीत एक तरह से पक्की मानकर चल रही है, लेकिन जमीनी जंग उतनी आसान नहीं है। भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है।

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का नाम चर्चा में हैं। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल व मीडिया संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा टिकट की दौड़ में शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सिपहसालार जगदीश राणा व प्रवीण ठाकुर भी टिकट के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। भाजपा को इन सभी को मनाकर एक कतार में चलाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Himachal By Election: हिमाचल में उपचुनाव की घोषणा, मंडी सहित तीन हलकों में 30 अक्‍टूबर को होगा मतदान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.