दोस्त के घर में जहरीली वस्तु निगलकर दे दी जान
man sucde in friend home पालमपुर के निकटवर्ती एक गांव में एक व्यकित् ने अपने दोस्त के घर आकर जहरीली वस्तु खाकर अपनी जान दे दी।
पालमपुर, जेएनएन। पालमपुर के समीपवर्ती एक गांव में एक व्यक्ति ने दोस्त के घर आकर जहरीली वस्तु निगलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इस बाबत सूचित कर दिया है। भरमात में ससुराल में रहने वाले बलदेव सिंह ने शुक्रवार रात अपने दोस्त कमल किशोर के घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर जान दे दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि भरमात में रहने वाला बलदेव सिंह सलियारा का रहने वाला था और ससुराल में रहता था। उसने बंदला गांव में मित्र कमल किशोर के घर में जहर निगलकर जान दी है।
बढ़लठोर के जंगल में शव मिलने से सनसनी
डाडासीबा के साथ लगते बढ़लठोर के जंगल में गला सड़ा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गांव का एक व्यक्ति शुक्रवार रात 9 बजे यहां से गुजर रहा था तो उसकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। वह यह मंजर देखकर दंग रह गया और उसने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मौके पर पुलिस को भेजा। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रस्सी से बंधा शव पेड़ से लटका था जबकि पांव जमीन पर अटके थे। अभी तक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि मृत व्यक्ति की जेब से कुछ पैसे व मोबाइल नंबर बरामद हुआ है। शव नेपाली का लग रहा है व पुलिस जांच में जुटी है।