Move to Jagran APP

बैजनाथ में महिला मोर्चा ने मास्क किए वितरित

भाजपा मंडल बैजनाथ की उपाध्यक्ष अंजू कटोच ने खजूरा महिला मंडल मझैरना की महिलाओं सीमा चौधरी शिवानी चौधरी के साथ मझैरना में राजकीय उच्च विद्यालय पशु औषधालय पंचायत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को मास्क वितरित किए।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 05:11 PM (IST)
बैजनाथ में महिला मोर्चा ने मास्क किए वितरित
महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान लगातार मास्क बनाकर लोगों को घर- घर पहुंचा रहे हैं।

बैजनाथ, जेएनएन। भाजपा मंडल बैजनाथ की उपाध्यक्ष अंजू कटोच ने खजूरा महिला मंडल मझैरना की महिलाओं सीमा चौधरी, शिवानी चौधरी के साथ मझैरना में राजकीय उच्च विद्यालय, पशु औषधालय, पंचायत, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को मास्क वितरित किए। 

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान लगातार मास्क बनाकर लोगों को घर- घर पहुंचा रहे हैं। अंजू कटोच भाजपा मंडल बैजनाथ के महिला मोर्चा की प्रभारी होने के नाते पूरे मंडल के महिला मोर्चा के साथ मास्क बना रही हैं और जरुरतमंद लोगों को पहुंचा रहीं हैं। इस मौके पर उप -प्रधान मझैरना पवन चौधरी, पंचायत सचिव बबली कुमार, सुदेश कुमारी, ओम प्रकाश चौधरी, डाॅक्‍टर राजकुमार, डॉक्‍टर सुरेश कुमार, वंदना शर्मा और माला देवी इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.