Move to Jagran APP

प्रो कबड्डी लीग में छाया हिमाचली गबरू, 31 अंक पाकर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

बल्ह घाटी के मलवाणा गांव के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र ठाकुर प्रो कबड्डी में बेंगलुरू बुल्स की ओर से खेलते हुए धूम मचा रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 10:49 AM (IST)
प्रो कबड्डी लीग में छाया हिमाचली गबरू, 31 अंक पाकर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर
प्रो कबड्डी लीग में छाया हिमाचली गबरू, 31 अंक पाकर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

मंडी, जेएनएन। बल्ह घाटी के मलवाणा गांव के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र ठाकुर प्रो कबड्डी में बेंगलुरू बुल्स की ओर से खेलते हुए धूम मचा रहे हैं। प्रो कबड्डी में हिमाचल के इस तेज तर्रार खिलाड़ी ने अपने 150 अंक पूरे कर लिए हैं। इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन से 31 अंक हासिल कर ओवर आल तीसरा रैंक हासिल करने में महेंद्र ठाकुर कामयाब हुए हैं। इसके अतिरिक्त प्रो कबड्डी सीजन सात में स्टार डिफेंडर महेंद्र ठाकुर ने जयपुर  ङ्क्षपक  पेंथर के  खिलाफ छह अंक झटक कर दूसरा हाई फाइव पूरा किया है। महेंद्र ठाकुर सर्विसिज में प्रदेश की ओर से कबड्डी खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। महेंद्र ठाकुर के प्रदर्शन से बंगलुरू बुल्स बीते सीजन में विजेता बनने में कामयाब रही थी।

loksabha election banner

मलवाणा गांव में मोहन लाल व चंचला ठाकुर के घर जन्मे महेंद्र ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा टिक्कर कलां व घासणू स्कूल में हुई है। परिवार में उनकी बहन रजनी ठाकुर भी हैं। उनके नाना ओम प्रकाश स्पोटर्स हॉस्टल बिलासपुर के प्रभारी थे। पहले गांव में उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया और साल 2009 में स्पोटर्स हॉस्टल बिलासपुर में चयन होने पर वहां खेल की बारीकियां सीखीं। वह करीब पंद्रह बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2014 में ठाकुर को  सेना की ओर से न्यौता दिया। इसके बाद महाराष्ट्र के नासिक में इंडियन आर्मी टीम में शामिल होने के बाद देश भर में खेलने का मौका मिला।

साल 2015 में सर्विसज से खेलते हुए टीम ने रजत पदक जीता। र्सिवसिज की ओर से खेलने के बाद उनका चयन प्रो कबड्डी के लिया हुआ। बेंगलुरू बुल्स ने पहले उनको 20 लाख में खरीदा, लेकिन उनके प्रदर्शन के कारण दूसरे सीजन में चालीस लाख का करार किया। जबकि महेंद्र ठाकुर के शानदार प्रदर्शन के चलते इस सीजन में बेंगलुरू बुल्ज ने महेंद्र ठाकुर के साथ अस्सी लाख का करार किया है। महेंद्र ठाकुर का लक्ष्य भारतीय टीम में शामिल होकर विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष टेक चंद शर्मा व स्पोटर्स क्लब भडयाल के अध्यक्ष हर्ष ने खुशी व्यक्त करते हुए इस साल भी बेंगलुरू बुल्ज के विजेता बनने की कामना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.