जोगेंद्रनगर में पागल कुत्ते ने छह लोगों को काटा, बुजुर्ग टांडा रेफर, बस का इंतजार कर रहे लोगों पर भी झपटा
उपमंडल जोगेंद्रनगर में पागल कुत्ते ने छह लोगों को काट लिया। सरकाघाट मार्ग पर बस्सी के नजदीक पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 09:58 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 09:58 AM (IST)
जोगेंद्रनगर, जेएनएन। उपमंडल जोगेंद्रनगर में पागल कुत्ते ने छह लोगों को काट लिया। सरकाघाट मार्ग पर बस्सी के नजदीक पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से एक बुजुर्ग व दंपती गंभीर रूप से घायल हैं। बुजुर्ग को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया है। कुत्ता अभी पकड़ा नहीं गया है। जोगेंद्रनगर में कुत्तों के काटने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां कुत्तों की बहुत ज्यादा दहशत है।
कुत्ते के काटने से दुकानदार विनोद कुमार निवासी लिंक रोड बस्सी घायल हुए हैं। सपना और पति रमेश कुमार के साथ मायके आई थी व यहां बस का इंतजार कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें