Move to Jagran APP

Lunar Eclipse 2021: 19 नवंबर को लगने जा रहा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, कुछ राशियां होंगी प्रभावित

Lunar Eclipse 2021 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण ज्योतिष की दृृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कई राशियां भी इससे प्रभावित होंगी लेकिन कोई सूतक काल नहीं होगा। ज्योतिष शोधार्थी व एस्ट्रोलाजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 06:15 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 07:35 AM (IST)
Lunar Eclipse 2021: 19 नवंबर को लगने जा रहा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, कुछ राशियां होंगी प्रभावित
19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण ज्योतिष की दृृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

ऊना, संवाद सहयोगी। Lunar Eclipse 2021, 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण ज्योतिष की दृृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कई राशियां भी इससे प्रभावित होंगी, लेकिन कोई सूतक काल नहीं होगा। ज्योतिष शोधार्थी व एस्ट्रोलाजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा, इसलिए ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा और समापन शाम पांच बजकर 33 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर वृष राशि व कृतिका नक्षत्र में लगेगा। कृतिका नक्षत्र सूर्य देव का नक्षत्र है जबकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस प्रकार यह ग्रहण चंद्रमा, सूर्य और शुक्र ग्रह से संबंधित लोगों पर विशेष रूप से प्रभाव डालने वाला रहेगा।

loksabha election banner

चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई न देकर केवल पूर्वोतर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए दिखाई दे सकता है लेकिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

ज्योतिष में और खगोल विज्ञान में सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

जब भी ये ग्रहण लगते हैं तो सभी 12 राशियां भी प्रभावित होती हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था और 19 नबंवर को दूसरा व अंतिम चंद्रग्रहण होगा। उस समय ज्योतिष गणना के अनुसार वृषभ राशि से अष्टम भाव में शुक्र गतिमान होंगे और नवम भाव में शनि देव और देव गुरु बृहस्पति की युति हो रही होगी। छठे भाव में मंगल भी बुध देव के साथ कंबीनेशन बना रहे होंगे। वृष राशि वालों को खास तौर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि राहु पहले से ही वृष राशि में गोचर कर रहा है। इसके अलावा कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण मिले-जुले फल देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.