कोविड-19 के नाम पर हो रही लूट और प्रताड़ना
संवाद सहयोगी कांगड़ा अखिल भारतीय नव निर्माण संघ ने सरकार से मांग की है कि अनलॉक-दो क
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : अखिल भारतीय नव निर्माण संघ ने सरकार से मांग की है कि अनलॉक-दो के अंतर्गत आमजन की सुविधाओं और जरूरी आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों पर प्रदेश की सीमाओं पर जो लूट और आमजन की प्रताड़ना का खेल खेला जा रहा है उस ओर भी थोड़ा ध्यान दे और मजबूर आमजन को लूटने से बचाने का प्रयास किया जाए। कांगड़ा में जारी बयान में अखिल भारतीय नव निर्माण संघ के मुख्य समन्वयक अशोक गौतम ने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि पंजाब पुलिस तो कार, ट्रक वालों को अवैध तरीके से लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मौनपालक और दूसरी आर्थिक गतिविधियों में लगे लोग भी हिमाचल सीमा पर वापसी के समय प्रताड़ित किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी रात नौ बजे के बाद हिमाचल सरकार द्वारा जारी वैद्य कोविड 19 पास होते हुए भी सीमा पर रोका जा रहा है जोकि जायज नहीं है।