Himachal Coronavirus Update: हमीरपुर में कोरोना के दो और मामले, ग्वाल पत्थर पंचायत के निवासी हैं युवक
Himachal Coronavirus News Live Update हिमाचल प्रदेश में काेरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिर से बढ़ गया है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में काेरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिर से बढ़ गया है। हमीरपुर जिला के एक ही गांव के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। आइएचबीटी पालमपुर में लगाए सैंपल में इसका खुलासा हुआ है। दोनों संक्रमित नादौन उपमंडल की दोनों ग्वाल पत्थर पंचायत के निवासी हैं।
करड़ी युवक पत्नी व चचेरे भाई के साथ 12 मई को मुंबई से लौटा है। तीनों सदस्य होम क्वारंटाइन थे। त्योंगली का कोरोना संक्रमित युवक 13 मई को मुंबई से लौटा था व ग्वाल पत्थर में क्वारंटाइन था।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों के बढ़े आंकड़े के बीच शनिवार रात राहत की खबर भी आई। हिमाचल के एक साथ चार मरीज स्वस्थ हुए। कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक बाहर से आए लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब यह आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें:
दूसरे स्थान पर जिला ऊना है, यहां 18 लोगों कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। चंबा जिला में 12 मरीज पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का अांकड़ा 79 तक पहुंच गया है। राहत की बात यह भी है कि 44 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा चार मरीजों की मौत भी हुई है।
यह भी पढ़ें: ऊहल परियोजना में विद्युत उत्पादन के दौरान बड़ा हादसा, करोड़ों का नुकसान; 30 कर्मचारी थे अंदर
यह भी पढ़ें: Uhal Project: 431 करोड़ के प्रोजेक्ट पर फूंके 1641 करोड़ फिर भी रह गई कमी, पहले भी रहे हैं विवाद