Himachal Coronavirus Update: कोरोना वायरस के आज 14 मामले, दस मरीज हुए स्वस्थ
Himachal Coronavirus News Live Update प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 14 मामले सामने आए हैं जबकि दस स्वस्थ हुए हैं।
धर्मशाला/हमीरपुर, जेएनएन। प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 14 मामले सामने आए हैं, जबकि दस स्वस्थ हुए हैं। जिला कांगड़ा में सुबह चार व एक शाम को पॉजिटिव केस पाया गया। ऊना जिला में भी एक मामला सामने आया है। इसके अलावा हमीरपुर जिला में आठ लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
ज़िला ऊना में हरोली का 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा जिला के फतेहपुर के मेहरा गांव का 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। दोनों संक्रमित मुंबई से लौटे हैं।
हमीरपुर जिला में शाम को तीन और लोग संक्रमित पाए गए हैं। सुजानपुर बीर बगेहरा निवासी 27 वर्षीय युवक, गलोड़ नलवाई निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति और बिझड़ी कलवाल निवासी 55 वर्षीय शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। तीनों दिल्ली से लौटे थे व संस्थागत क्वारंटाइन थे।
प्रदेश में कोरोना की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा 295 हो गया है, जबकि सक्रिय मरीज 203 हो गए हैं। 87 मरीज स्वस्थ हुए हैं व छह की मौत हुई है। चार और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। स्वस्थ हुए चारों मरीज हमीरपुर जिला के हैं। 24 घंटे के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सात मरीजों की रिपोर्ट रात को नेगेटिव आई थी, चार की सुबह व चार की शाम को नेगेटिव आई है।
23 मई को दिल्ली से लौटी कांगड़ा के जस्साई गांव की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला होम क्वारंटाइन थी। संक्रमित महिला को जोनल अस्पताल धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों के बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। सुबह कांगड़ा और हमीरपुर में नौ कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिला कांगड़ा में कोरोना के चार मरीज पाए गए थे। संघोल की 42 वर्षीय महिला, गधरां का 33 वर्षीय युवक व थुरल का 27 वर्षीय युवक तीनों ठाणे से लौटे थे व परौर में क्वारंटाइन थे। इसके अलावा चार दिन पहले दिल्ली से लौटा 75 वर्षीय थुरल निवासी बुजुर्ग भी संक्रमित पाया गया है। बुजुर्ग के डायलिसिस पर होने के कारण इन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।
दिल्ली से लौटा बकारती निवासी 34 वर्षीय युवक, अहमदाबाद से लौटे हमीरपुर महाल निवासी 31 और 28 वर्षीय पति-पत्नी, मुंबई से लौटी नादौन गागल निवासी 32 वर्षीय महिला, कोटा से लौटा टौणी देवी टिक्करी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।