Himachal Coronavirus Update: प्रदेश में आज 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, कांगड़ा में छह मामले
Himachal Coronavirus News Live Update प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 186 हो गया है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।
धर्मशाला/मंडी, जेएनएन। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 186 हो गया है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। 61 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 17 मामले सामने आए हैं। यह सभी शुक्रवार के बचे सैंपलों की रिपोर्ट में सामने आए हैं। प्रदेश में आज 1316 सैंपल की जांच की गई है। इसमें से अभी 112 की रिपोर्ट आई है, जो सभी नेगेटिव हैं। अभी 1204 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
जिला कांगड़ा में एक साथ छह लोग काेरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बंगाणा का 24 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पांच लोग मुंबई से लौटे थे व परौर में क्वारंटाइन थे, जबकि एक व्यक्ति जालंधर से लौटा था। कोरोना संक्रमितों में पालमपुर का 49 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर का 50 वर्षीय शख्स, लंबागांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग, भवारना की 44 साल की महिला व जयसिंहपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
इसके अलावा जालंधर से लौटा 68 वर्षीय बुजुर्ग टांडा अस्पताल के सारी वार्ड में उपचाराधीन था। पांच मरीजों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ रेफर किया गया है। जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला को धर्मशाला अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
जिला सिरमौर के सराहा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मां और बेटी की दोबारा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉक्टर केके पराशर ने दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। हमीरपुर की 53 वर्षीय महिला आईजीएमसी में पॉजिटिव पाई गई है, उसे डायलिसिस के लिए आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया था, यहां पर टेस्ट हुआ जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई है। आइजीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने पुष्टि की है
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंडी जिले में कोरोना के चार मामले और सामने आए हैं। इनमें एक व्यक्ति सरकाघाट उपमंडल के राेपड़ी व तीन जोगेंद्रनगर हलके की लडभड़ोल तहसील के फागला गांव के रहने वाले हैं। फागला गांव के तीन लोगों में मां आौर उसके बेटा-बेटी हैं। तीनों क्वारंटाइन में थे। ये तीन भी मुंबई से आए हुए थे।
उधर, कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने वायरस से जंग जीत ली है। टांडा मेडिकल कॉलेज का 28 वर्षीय डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में मरीज का उपचार करते संक्रमित हुआ था।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना योद्धा टांडा के चिकित्सक ने जीती संक्रमण से जंग, फॉलोअप सैंपल रिपोर्ट आई नेगेटिव
तीनोंं को राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगेंद्रनगर में संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में ठहराया हुआ था। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। तीनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: मंडी: पहले के चार संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव, ट्रेवल हिस्ट्री ने बढ़ाई परेशानी
रोपड़ी का रहने वाला व्यक्ति 21 मई को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सीने में दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती हुआ था। वह 18 मई को मुंबई से वापस लौटा था। वह बलद्वाड़ा संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में ठहराया हुआ था। व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज आया था। उसे आईसोलेशन वार्ड से कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उसकी पत्नी का सैंपल भी लिया जाएगा। प्रशासन ने राेपड़ी पंचायत को कंटेनमेंट व बफर जोन में बांटने की तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने जिले में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है।