यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में चाय की दुकान में बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने बड़ी खेप की बरामद
Una Crime News पुलिस थाना गगरेट के तहत औद्योगिक क्षेत्र शिबबाड़ी में एक दुकान से 24 बोतल अवैध रूप से ...और पढ़ें

गगरेट, संवाद सहयोगी। Una Crime News, पुलिस थाना गगरेट के तहत औद्योगिक क्षेत्र शिबबाड़ी में एक दुकान से 24 बोतल अवैध रूप से रखी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना गगरेट के तहत औधोगिक क्षेत्र में एक खोखानुमा दुकान जिसमें चाय अंडा की बिक्री होती है। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की तो पुलिस को दुकान से 24 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने मुसम्मी मेकमिल निवासी विकास कलौनी हाउस नंबर 1011 ए थाना प्रेम नगर तहसील नवाजगंज ज़िला बरेली उत्तर प्रदेश के खिलाफ आबकारी कराधान एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
देवदार की लकड़ी के 28 नग बरामद, जीप जब्त
रोहड़ू। वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान देवदार की लकड़ी के साथ एक जीप को पकड़ा है। वन विभाग की टीम को वाहन चालक लकड़ी के कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने वन विभाग की टीम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वनरक्षक अंकुश चौहान, अमन शर्मा, देवराज रात के समय नाके पर तैनात थे। इस दौरान गावणा की ओर से आ रही जीप को जांच के लिए रोका गया। इसमें देवदार की लकड़ी के 28 नग बरामद किए गए। वाहन चालक वीरेंद्र ठाकुर निवासी कांसाकोटी मौके पर लकड़ी के कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। वन विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपित खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि वनरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
