Move to Jagran APP

कांगड़ा में लेटर बॉक्स बदहाल

कांगड़ा में लेटर बॉक्स बदहाल हैें।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 11:10 PM (IST)
कांगड़ा में लेटर बॉक्स बदहाल
कांगड़ा में लेटर बॉक्स बदहाल

संवाद सूत्र, कांगड़ा : कांगड़ा में लेटर बॉक्स में पत्र सुरक्षित नहीं हैं। डाकघर कांगड़ा की लापरवाही का के कारण ऐसा हो रहा है। मुख्य डाकघर के लेटर बॉक्स का बेस टूटा हुआ है। कांगड़ा के नेहरु चौक में एक खंबे के साथ लटका यह लेटर बॉक्स अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। लेटर बॉक्स ठीक न होने का पता उस समय चला जब एक दुकानदार ने अपने पत्र इसमें डालें और वे उसी समय नीचे गिर गए। जब लेटर बॉक्स को उठाकर देखा गया तो उसका नीचे का हिस्सा टूटा हुआ पाया। इस संबंध में मुख्य डाकघर कांगड़ा की डाकपाल सुनीता धीमान ने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। शीघ्र ही इसे बदल दिया जाएगा, ताकि लोगों को मुश्किल न हो।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.