Move to Jagran APP

गांव कसवा जागीर के लोगों में तेंदुए की दहशत

डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत कसवा जागीर में लोग इन दिनों तेंदुए के कारण दहशत में है। तेंदुए ने इन दिनों लोगों का जीना दुश्‍वार कर रखा है। उक्त तेंदुए ने गांव कसवा जागीर में अशोक कुमार की एक साल की बछड़ी को अपना शिकार बना डाला।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:07 PM (IST)
गांव कसवा जागीर के लोगों में तेंदुए की दहशत
गांव कसवा जागीर में घूम रहे तेंदुए से लोगों में दहशत।

डाडासीबा, जेएनएन। डाडासीबा तहसील के  अंतर्गत पंचायत कसवा जागीर में लोग  इन दिनों तेंदुए के कारण दहशत में है। तेंदुए ने इन दिनों लोगों का जीना दुश्‍वार कर रखा है। रविवार सुबह उक्त तेंदुए ने गांव कसवा जागीर में अशोक कुमार की गौशाला के भीतर बंधी करीब एक साल की बछड़ी को अपना शिकार बना डाला।

loksabha election banner

पीडि़त अशोक कुमार ने बताया गाय की बछड़ी व अन्य पशुओं को हर रोज की तरह पशुशाला में बांधा हुआ था वहीं इस दौरान उक्त  तेंदुआ गाए की एक साल की बछडी़ को पशुशाला से ही उठाकर ले गया और खडड के किनारे बछडी़ को मार डाला।

वहीं पीडि़त अशोक कुमार का कहना है कि यहां दिन दिहाड़े घूम रहे तेंदुए का आंतक इतना बढ़ चुका है कि पशुओं के साथ कहीं किसी ग्रामीण पर भी यह जानलेवा हमला बोल सकता है वहीं स्थानीय लोगों का अरोप है कि इससे पहले भी उक्त तेंदुआ यहां गांव कस्बा जागीर में घूमता पाया गया इसके बारे में  विभागीय प्रशासन से  शिकायत भी की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की

 तेंदुए की वजह से इन दिनों लोग अपने पशुओं को चराने के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि घरों से बाहर आने जाने  वाले लोगो व उनके बच्चों को भी तेंदुए से काफी खतरा है, क्योंकि अधिकतर रास्ता जंगल से होकर गुजरता है। तेंदुए की वजह से लोगों को अपने पशुओं को बाहर खेतों  में चराने से डरने लगे है  तेंदुआ हमेशा जंगल में घात लगाकर हमेशा शिकार की फिराक में रहता है। कई बार वन विभाग  को तेंदुए के बारे में जानकारी दी है, लेकिन विभाग ने आज तक तेंदुए को पकडऩे के लिए कोई भी उपाए नहीं किया। लोगों ने  स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द तेंदुए को पकडऩे की मांग की है।

 उधर इस संबंध में पंचायत प्रधान सुनीता देवी कस्बा जागीर से बात की गई तो उन्होंने बताया क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूम रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है वन विभाग से अनुरोध है कि यथाशीघ्र इस तेंदुए को पकड़ा जाए ताकि लोग  दहशत के माहौल से निकल सके।

 

 क्या कहते हैं अधिकारी

 इस संबंध में रेंजर अधिकारी पंजाब सिंह डाडा सीबा से बात की गई तो उन्होंने बताया मुझे सूचना मिली है  तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। आगामी कार्रवाई डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत अमल में लाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.