लूणा में बस की छत को चीरता हुआ सीट पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री, होली से पालमपुर आ रही थी बस
Landslide on private Bus Luna पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा के पास पहाड़ी से एक भारी पत्थर निजी बस की छत पर गिर गया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 10:46 AM (IST)
चंबा, जेएनएन। पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा के पास पहाड़ी से एक भारी पत्थर निजी बस की छत पर गिर गया। पत्थर इतनी तेज गति से गिरा कि बस की छत टूट गई। गनीमत रही कि जिस स्थान पर पत्थर गिरा, वहां कोई सवारी नहीं बैठी थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बस में करीब 10 से 15 सवारियां थीं। बताया जा रहा है एक निजी बस होली से पालमपुर जा रही थी। जिस पर लूणा के पास पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस दौरान बस चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया तथा आगे जाकर रोक दिया। बताया जा रहा है पत्थर कंडक्टर सीट पर गिरा। बस में सवारियां कम थीं, जिस कारण सभी लोग आगे ही बैठे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें