महिला ने लगाया फंदा, दो शव बरामद
उपमंडल पालमपुर में शनिवार को एक महिला की ओर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त करने सहित संदिग्ध परिस्थितियों में दो अन्य शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों
संवाद सहयोगी, पालमपुर : उपमंडल पालमपुर में शनिवार को एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही पुलिस ने दो शव भी बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद एक शव परिजनों के हवाले कर दिया है तो दो को पुलिस ने कस्टडी में रखे हैं।
पहले मामले में पंतेहड़ गांव में महिला ने क्वार्टर में ही फंदा लगा लिया। महिला की पहचान 25 वर्षीय अन्नपूर्णा पत्नी रविकांत निवासी गांव पोखरी, डाकघर खाना अनानी, तहसील साहिबपुर बनारस के रूप में हुई है। महिला का पति मोबाइल फोन की दुकान पर कार्य करता है और वर्षों से पंतेहड़ में किराये के मकान में रहता है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है और न ही इस संदर्भ में सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगा है। दूसरे मामले में शनिवार सुबह पुराना बस अड्डा में पुलिस ने शव बरामद किया। मृत व्यक्ति की पहचान जतिन विश्वास निवासी जलपाई गुड़ी, पश्चिमी बंगाल के रूप में हुई है। जतिन विश्वास अकेला ही लोहना में किराये के मकान में रहता था और मिस्त्री था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से अस्वस्थ रहने के कारण शुक्रवार शाम को ही उसे सिविल अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया था। जतिन विश्वास अस्पताल से 800 मीटर दूर पुराना बस अड्डा में कैसे पहुंचा, इसे लेकर संदेह है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि लंबे समय से कोई व्यक्ति पुराना बस अड्डा में बैजनाथ की ओर जाने वाली बसों के लिए बनाए शेल्टर के बाहर पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं शनिवार को ही टांडा में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया है। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी विकास धीमान ने इस संबंध में पुष्टि की है।
........................
सुंगल पंचायत में स्टोव फटने से दंपती झुलसा
संवाद सहयोगी, पंचरुखी : क्षेत्र की पंचायत सुंगल में शुक्रवार रात स्टोव फटने से दंपती झुलस गया है। व्यक्ति को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है, जबकि महिला सिविल अस्पताल पालमपुर में उपचाराधीन है। सरोज कुमारी व देवराज रात को खाना खाने के बाद दूध उबाल रहे थे कि अचानक स्टोव फट गया। इससे दोनों झुलस गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया। व्यक्ति को गंभीर हालत में टांडा रेफर कर दिया है। पंचायत उपप्रधान मनबीर ¨सह ने इस बाबत पुष्टि की है। उधर पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है।