विवाहिता का पुलिस के पहरे में हुआ अंतिम संस्कार
कांगड़ा के नटेहड़ में पंखे से लटक कर आत्महत्या करनी वाली महिला का अंतिम संस्कार को लेकर महिला के मायके वालों ने काफी हंगामा किया।
By Edited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 10:58 AM (IST)
जेएनएन, कांगड़ा। कांगड़ा के नटेहड़ गांव में पंखे से लटककर जान देने वाली महिला का रविवार को पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले मायका पक्ष ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मायका पक्ष का आरोप था कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था और इस कारण ही उसने आत्महत्या की है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में पोस्टमार्टम के बाद जब शव नटेहड़ गांव लाया गया तो वहां मौजूद मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मायके वालों ने आरोपित पति व सास को हवाले करने की मांग की। मृत महिला के पिता मुंशी राम व माता सुषमा देवी निवासी पंचायत जोगीपुरा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए और बाद में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। महिला ने शनिवार को फंदा से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें