Move to Jagran APP

केंद्र सरकार के श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने जिला मुख्‍यालयों पर दिया धरना

Labor Unions Protest भारतीय मजदूर संघ ने धर्मशाला में श्रम कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग रखी।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:55 PM (IST)
केंद्र सरकार के श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने जिला मुख्‍यालयों पर दिया धरना
भारतीय मजदूर संघ ने धर्मशाला में श्रम कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया।

धर्मशाला/मंडी, जेएनएन। भारतीय मजदूर संघ ने धर्मशाला में श्रम कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग उठाई गई कि कर्मचारी विरोधी श्रम कानूनों को वापस लिया जाए। ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग उठाई गई के आशा वर्कर्स व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्‍होंने चेताया है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो केंद्रीय भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।

loksabha election banner

श्रम कानूनों में हुए बदलाव के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने मंडी शहर में रैली निकाली। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के अशोक पराशर ने कहा केंद्र सरकार लगातार मजदूर विरोधी फैसले लेकर श्रमिकों का शोषण कर रही है। निजी कंपनियों को लाभ देने के लिए कानूनों में बदलाव किया जा रहा है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने सेरी मंच से रैली निकालकर शहर का चक्कर लगाया और उसके बाद उपायुक्त मंडी के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ज्ञापन प्रेषित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.