Move to Jagran APP

Kullu Dussehra: अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्सव में होगी देवी-देवताओं की महाआरती, पुजारी संघ ने लिया निर्णय

Kullu Dussehra 2022 अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं की महाआरती होगी। यह निर्णय गौड़ निवास में हुई कुल्लू जिला पुजारी संघ की बैठक में लिया गया। बैठक में पुजारियों के महासम्मेलन के बारे में चर्चा हुई। इसके बाद उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग को ज्ञापन भी सौंपा गया।

By JagranEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Wed, 28 Sep 2022 11:18 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 11:18 AM (IST)
Kullu Dussehra: अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्सव में होगी देवी-देवताओं की महाआरती, पुजारी संघ ने लिया निर्णय
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं की महाआरती होगी।

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Kullu Dussehra 2022, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं की महाआरती होगी। यह निर्णय गौड़ निवास में हुई कुल्लू जिला पुजारी संघ की बैठक में लिया गया। बैठक में पुजारियों के महासम्मेलन के बारे में चर्चा हुई। इसके बाद उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग को ज्ञापन भी सौंपा गया। पुजारी कल्याण संघ के अध्यक्ष धनी राम चौहान ने बताया सरकार व जिला प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं के पुजारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इससे पुजारियों में आक्रोश है। पुजारी देव संस्कृति का अहम अंग हैं। पुजारी देव संस्कृति का अहम हिस्सा हैं और पुजारियों के बिना देवी-देवता का हर कार्य असंभव है। फिर भी यह सरकार पुजारियों के साथ भेदभाव कर रही है जो सरासर गलत है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पुजारी कल्याण संघ का देव सदन में कार्यालय होना चाहिए और शोध संस्थान की भी व्यवस्था होनी चाहिए। देव संस्कृति से जुड़ी हर बैठक में पुजारियों का सम्मान होना चाहिए। दशहरा कमेटी में भी संघ के प्रतिनिधि आमंत्रित होने चाहिए और दशहरा कमेटी के सदस्य बनाए जाने चाहिए। देवसदन देवी-देवताओं से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए बनाया है, लेकिन इनको कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

पुजारियों को यदि अपना कोई कार्यक्रम देवसदन में करना होता है तो उनसे वहां बैठने का भी 12 हजार रुपये किराया लिया जा रहा है जो गलत है। सरकार से जो देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के लिए सालाना धन आ रहा है यह धन सभी देवी-देवताओं को मिलना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.