26 को महंगाई दिवस पर पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस
केंद्र की भाजपा सरकार के 26 मई को चार साल पूरे होने पर कांग्रेस इस दि
संवाद सूत्र, संसाई : केंद्र की भाजपा सरकार के 26 मई को चार साल पूरे होने पर कांग्रेस इस दिन को महंगाई दिवस के रूप में मनाएगी। यह बात बैजनाथ के पूर्व विधायक किशोरी लाल ने ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 26 मई को प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक बढ़ रही महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाली जाएगी और राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इसके लिए आगे आने को कहा। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस गतिविधियों पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक ने वर्तमान भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि विकास कार्य शून्य है। बैजनाथ के विधायक भी विधानसभा क्षेत्र में कोई नया कार्य नहीं कर पाए हैं। उनके द्वारा दिए गए बजट को ही खर्च कर वाहवाही लूटी जा रही है। इस मौके पर संसार ¨सह राणा ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू, किशोरी लाल सहित अन्य का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन पर जो विश्वास पार्टी ने जिताया है उस पर खरा उतरेंगे। कार्यकर्ताओं को एकजुट कर भाजपा सरकार की गलत नीतियों को लेकर जनता में प्रचार किया जाएगा। ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे और जल्द ही पुस्तक नीतियां बनाई जाएंगी। इसमें ईमानदार कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। 26 मई को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को महंगाई दिवस के दिन पदयात्रा के लिए पहुंचाया जाएगा।