हर बूथ में तैनात होंगे 15 किसान प्रहरी : मनजीत
संवाद सूत्र नगरोटा बगवां किसान मोर्चा मंडल नगरोटा बगवां की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय भूषण की
संवाद सूत्र, नगरोटा बगवां : किसान मोर्चा मंडल नगरोटा बगवां की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय भूषण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मनजीत कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक में कृषि कानून पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मनजीत ने बताया कि कृषि कानून में प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के हितों की सुरक्षा की गारंटी तय की गई है अब किसान अपनी उपज पूरे देश में कहीं भी किसी भी दाम में बेच सकता है।
कृषि कानून के बन जाने से 70 साल बाद देश के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी। अब खेतीबाड़ी में निजी निवेश से तेजी से विकास होगा व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा इसके साथ किसानों का एक देश एक बाजार का सपना भी पूरा होगा। विपक्षी पार्टियों द्वारा सड़क से संसद तक किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान मोर्चा जिला कांगड़ा हर बूथ स्तर पर 15 किसान प्रहरी नियुक्त करेगा, जो गांव गांव में किसानों को जागरूक करने का काम करेंगे। इस मौके पर विधायक अरुण कुमार मेहरा, किसान मोर्चा नगरोटा मंडल उपाध्यक्ष सुमित कटोच, महामंत्री रविद्र कुमार व गणेश ठाकुर उपस्थित रहे।