Move to Jagran APP

प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, मंत्री राकेश पठानिया के साथ किया था चांशल का दौरा

Himachal Coronavirus Update नेरवा में चौपाल भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्‍तम गुलेरिया कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी उनके संपर्क में आए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 03:09 PM (IST)
प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, मंत्री राकेश पठानिया के साथ किया था चांशल का दौरा
खादी बोर्ड के उपाध्‍यक्ष कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं व वन मंत्री भी उनके संपर्क में रहे हैं।

नेरवा, जेएनएन। नेरवा में चौपाल भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्‍तम गुलेरिया कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी उनके संपर्क में आए हैं। कोरोना पॉजिटिव आने से चौपाल भाजपा के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। उधर, चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने स्पष्ट किया कि खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष किसी भी कार्यकर्ता के नजदीकी संपर्क में नहीं आए हैं एवं उन्होंने प्रेस वार्ता एवं लंच में भी शिरकत नहीं की है, फिर भी एहतियात के तौर पर कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों को भी होम क्वारंटाइन होने के निर्देश दिए गए हैं।

loksabha election banner

मामला सामने आने के बाद वह स्वयं भी होम क्वारंटाइन हो गए हैं और कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को भी होम क्वारंटाइन होने को कहा गया है। बता दें कि रविवार को नेरवा में चौपाल भाजपा का मंडल मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता युवा, खेल एवं वन मंत्री राकेश पठानिया ने की थी। कार्यक्रम में वन मंत्री के अलावा चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया, चौपाल विधानसभा के प्रभारी बिहारी, मंडलाध्यक्ष मंगत राम एवं तमाम मंडल पदाधिकारी शामिल हुए थे। इस विषय में चौपाल मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा ने बताया कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी होम क्वारंटाइन हो गए है एवं उन्हें इसके लक्षण आने पर कोविड टेस्ट करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.