कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शीघ्र करेगी बैठक
कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस शीघ्र ही बैठक कर लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएगी
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 07:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कांगड़ा: कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया की ओर से गठित 31 सदस्यों की कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने मंजूरी प्रदान की है। सुरेश वालिया ने कहा कि शीघ्र ही नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन की मजबूती के लिए विधायक पवन काजल की अगुवाई में रणनीति बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज किया जाएगा। वालिया ने कहा बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें