कारगिल युद्ध के बयान पर घमासान, विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर रखा अपना पक्ष, भाजपा पर साधा निशाना
Kargil War Comment पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रही है जिन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन बिक्रम बत्रा की माता को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
शिमला, जागरण संवाददाता। Kargil War Comment, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रही है, जिन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन बिक्रम बत्रा की माता को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतिहास इसका गवाह है। इंटरनेट मीडिया पर विक्रमादित्य सिंह ने इसको लेकर पोस्ट शेयर की है। विक्रमादित्य सिंह ने लिखा कि हम शहीदों को नमन करते हैं। वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता के साथ भारतीय सेना में आरनेरी कैप्टन रहे और देश के प्रथम राष्ट्रपति के एडीसी रहे हैं। वही संस्कार और राष्ट्रवाद हमारे खून में है। विक्रमादित्य ने कहा भाजपा चुनाव में सेना को घसीट कर उन्हें धूमिल न करे, वह देश का गर्व है जिनका हम सब सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में भाजपा सरकार के डबल इंजन के तथाकथित विकास पर लड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mandi By Election: प्रतिभा के कारगिल युद्ध पर दिए बयान से घमासान, राष्ट्रवाद व श्रद्धांजलि में उलझा उपचुनाव
दरअसल मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह ने कारगिल युद्ध को लेकर बयान दिया था, जिस पर अब खूब घमासान मचा हुआ है। प्रतिभा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बयान दिया है कि कारगिल युद्ध इतना भी बड़ा नहीं था। इस बयान पर भाजपा राजनीतिक रूप से उन्हें लपेट रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: दो नामांकन रद होने के बाद अब चार सीटों पर 18 प्रत्याशी मैदान में, कल साफ होगी तस्वीर
यह भी पढ़ें: Sukhram Family Politics: आश्रय को नहीं मिल रहा आश्रय, भाजपा भाव नहीं दे रही तो कांग्रेस ने भी किया दरकिनार