कांगड़ा में युवा कांग्रेस की कमान पंकज को
जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में युवा कांग्रेस की कमान पंकज कुमार को सौंपी गई
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में युवा कांग्रेस की कमान पंकज कुमार को सौंपी गई है। युवा कांग्रेस के चुनाव में पंकज ने सबसे अधिक 10574 मत हासिल किए हैं। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चड़ी गांव से संबंध रखने वाले पंकज कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली व रघुवीर सिंह बाली समर्थक हैं। जिला कांगड़ा युवा कांग्रेस में 7561 मतों के साथ अक्षित उपाध्यक्ष, 1364 अंक लेकर रजत सिंह महासचिव, 967 अंक लेकर चिराग गुप्ता महासचिव, 952 अंक लेकर सूरम सिंह महासचिव तथा 544 अंक लेकर रामधन महासचिव बने हैं। ऑनलाइन वोटिग के बाद ऑनलाइन ही परिणाम घोषित किया गया है। उधर, धर्मशाला ब्लॉक से अश्वनी राणा, कांगड़ा से ईशांत चौधरी, शाहपुर से विशाल, नगरोटा बगवां से सीमा, पालमपुर से अनुराग, बैजनाथ रविद्र राव, भवारना अमित कटोच, जयसिंहपुर से अभिषेक, जसवां परागपुर से शुभम, देहरा से अमित, ज्वालामुखी से राज राणा, फतेहपुर से जगजीत सिंह, नूरपुर से सतवीर, जवाली अरुण बारी व इंदौरा से विजेंद्र पठानिया को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया है। धर्मशाला में युकां अध्यक्ष बने अश्वनी तो उपाध्यक्ष अनुज
धर्मशाला। धर्मशाला में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी राणा बने हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनुज कुमार उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। धर्मशाला में सुधीर समर्थक अध्यक्ष पद पर काबिज होने में सफल रहे हैं। सुभम नांगला जसवां परागपुर युकां अध्यक्ष
डाडासीबा : शुभम नांगला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवां परागपुर चुने गए हैं। सुनील ठाकुर उपाध्यक्ष, मनदीप महासचिव चुने गए।
अमित कटोच सुलह युवा कांग्रेस अध्यक्ष
भवारना :अमित कटोच सुलह विस क्षेत्र से युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। अमित कटोच ने कहा कि वह उपरोक्त जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे।
अनुराग को पालमपुर की कमान
पालमपुर : युवा कांग्रेस नेता अनुराग नरयाल को विधानसभा क्षेत्र पालमपुर से चुनावी प्रतिक्रिया प्रक्रिया के माध्यम से युवा कांग्रेस ब्लॉक पालमपुर का अध्यक्ष चुना गया है। अनुराग नरयाल ने युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, आइटी संयोजक के साथ स्थानीय विधायक आशीष बुटेल के घर जाकर विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल से मिले।