Move to Jagran APP

जिला कांगड़ा के दो वीर सपूताें की जसूर और फतेहपुर में ससम्मान अंत्येष्टि Kangra News

जिला कांगड़ा के दो वीर सपूतों की मौत के बाद उनकी अंत्येष्टी उनके पैतृक गांवों में की गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 08:28 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 08:28 AM (IST)
जिला कांगड़ा के दो वीर सपूताें की जसूर और फतेहपुर में ससम्मान अंत्येष्टि Kangra News
जिला कांगड़ा के दो वीर सपूताें की जसूर और फतेहपुर में ससम्मान अंत्येष्टि Kangra News

फतेहपुर/जसूर, जेएनएन। जिला कांगड़ा के दो वीर सपूतों की मौत के बाद उनकी अंत्येष्टी उनके पैतृक गांवों में की गई। हाड़ा के कश्मीर की हृदयाघात व गारन के जीतपाल की मृत्य एक सड़क हादसे में हो गई थी। दोनों के ही घरों में उनकी पार्थिव देह पहुंचने के बाद कोहराम मचा रहा। फतेहपुर के नजदीक हाड़ा निवासी 47 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह की शुक्रवार को ससम्मान अंत्येष्टि हुई। कश्मीर सिंह फतेहपुर के हाड़ा का रहने वाला था और देहरादून के समीप पिथौरागढ़ में सेना के विंग आरटी में तैनात था। उसकी हृदय गति रुकने से वीरवार को मौत हो गई।

prime article banner

शुक्रवार सुबह पैतृक गांव में कश्मीर की अंत्येष्टि हुई। बेटे प्रतीक ने चिता को मुखाग्नि दी है जबकि पत्नी व बेटी भी अंत्येष्टिस्थल में श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। जेसीओ गुलेर चंद के नेतृत्व में धर्मशाला के मैक्लोडगंज से आई 16 पंजाब रेजीमेंट से आई सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। कश्मीर सिंह के परिवार में पत्नी, एक लड़का व एक लड़की है। इस मौके पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार फतेहपुर सुरेश कुमार, पुलिस प्रशासन की तरफ से एएसआइ रमेश चंद व उनकी टीम आदि मौजूद रहे।

वहीं सड़क हादसे में मारे गए जसूर निवासी सूबेदार जीतपाल पांजला की चिता को उनके बेटे रिशू ने मुखाग्नि दी। सैन्य एंबुलेंस की मलोट (पंजाब) में ट्रक से टकराने से गारन निवासी 17 डोगरा के सूबेदार जीतपाल पांजला की पार्थिव देह शुक्रवार दोपहर बाद लगभग 2:30 पर उनके पैतृक गांव में पहुंची। सूबेदार दलजीत ङ्क्षसह के नेतृत्व में अबोहर की 17 डोगरा की टुकड़ी जैसे ही जीत पाल पांजला की पार्थिव देह को लेकर उनके पैतृक गांव में पहुंची चारों ओर का माहौल चीखो पुकार से गमगीन हो गया।

बुजर्ग माता, भाई, पत्नी अंजू वाला, बेटी प्रिया, बेटा रिशू का रो-रो कर बुरा हाल था। बेटी प्रिया रोते हुए भारत माता की जय का उद्घोष कर रही थी। मैमून कैंट 8 डोगरा के सैनिकों ने सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार जीतपाल पांजला को सलामी दी। इस मौके पर तहसीलदार फतेहपुर सुरेश शर्मा, थाना प्रभारी नूरपुर मनोहर लाल, फतेहपुर से 17 डोगरा पूर्व सैनिकों सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.