कांगड़ा उपमंडल में 20 दिनों में 1985 लोग आए कोरोना संक्रमण की चपेट में, देखिए आंकड़ा
Kangra Subdivision Corona Cases उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कांगड़ा उपमंडल में 20 अप्रैल 2021 से 10 मई 2021 तक कुल 1985 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1865 कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया जबकि इस दौरान 19 मरीजों की मृत्यु हो गई।
कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Kangra Subdivision Corona Cases, उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कांगड़ा उपमंडल में 20 अप्रैल 2021 से 10 मई 2021 तक कुल 1985 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1865 कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया, जबकि इस दौरान 19 मरीजों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 61 कोविड पॉजिटिव मरीजों को टांडा, 20 मरीजों को धर्मशाला जोनल अस्पताल, तीन कोविड पॉजिटिव मरीजों को डीसीसीसी, एक कोरोना मरीज सिविल अस्पताल कांगड़ा तथा एक मरीज को आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में भर्ती करवाया गया, जबकि 15 मरीजों को इस दौरान उपमंडल कांगड़ा के तहत आने वाले विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचाराधीन किया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 11वीं कक्षा में आज से ऑनलाइन ले सकेंगे एडमिशन, रोल ऑन बेसिस पर ही होंगे दाखिले, पढ़ें खबर
उन्होंने कहा कोविड-19 होम आइसोलेशन मरीजों के लिए निगरानी टीम लगातार काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कार्यरत है। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि घर पर रहें और सुरिक्षत रहें। कोरोना नियमों का पालन करें।
यह भी पढ़ें: एक साल से बिना छुट्टी के मरीजों की सेवा में जुटीं सुकृति, अस्पताल को मानती हैं दूसरा घर व मरीजों को परिवार
यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ