कांगड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई
police action against incrochment kangra शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी की नगरी कांगड़ा में कांगड़ा प्रशासन ने एक फिर से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया।
By Edited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 11:47 AM (IST)
कांगड़ा, जेएनएन। शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी की नगरी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया है। इस अभियान में रेहड़ी वालों के ही चालान काटे गए, जबकि अन्य लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि चालान के नाम पर रेहड़ी वालों में रोष है। चैत्र नवरात्र को लेकर कांगड़ा प्रशासन ने तहसील चौक से लेकर कांगड़ा मंदिर बाजार तक दौरा किया, जिसमें कांगड़ा पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार धीमान सहित थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह की टीम भी साथ थी।
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा भी उनके साथ थे। गौर रहे कि छह अप्रैल से शुरू होने वाले मेलों के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए पुलिस विभाग ने दोपहिया वाहन चालकों सहित दुकानदारों को आगाह किया है। पुलिस उपाधिक्षक विनोद कुमार धीमान ने कहा कि कांगड़ा पुलिस जनता की सुविधा के लिए है, लेकिन नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें