Move to Jagran APP

विधायक पवन काजल बोले, सपने के लिए 900 परिवारों को उजाडऩा चाहते हैं मुख्यमंत्री; भाजपा ने किया पलटवार

Kangra MLA Pawan Kajal विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोला है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 08:57 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 08:57 AM (IST)
विधायक पवन काजल बोले, सपने के लिए 900 परिवारों को उजाडऩा चाहते हैं मुख्यमंत्री; भाजपा ने किया पलटवार
विधायक पवन काजल बोले, सपने के लिए 900 परिवारों को उजाडऩा चाहते हैं मुख्यमंत्री; भाजपा ने किया पलटवार

कांगड़ा, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांगड़ा हवाई अड्डे पर बड़ा विमान उतरे यह उनका सपना है। उन्हें लगता है कि इससे लगभग 40-50 परिवार ही प्रभावित होंगे, जबकि ऐसा नहीं है। जयराम ठाकुर के के सपने को साकार करने से कांगड़ा हलके के 900 परिवारों उजड़ जाएंगे।

loksabha election banner

कांगड़ा में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में पवन काजल ने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से बसा-बसाया गगल शहर, इच्छी, पुराना मटौर, सहौड़ा उजड़ जाएगा। कांगड़ा के प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। पवन काजल ने कहा कि वह हवाई अड्डे के विस्तार के विरोधी नहीं हैं, लेकिन इसके लिए लोगों को उजाडऩा भी ठीक नहीं है।

मांझी खड्ड तक यदि हवाई अड्डे का विस्तार होता है तो विस्थापित होने वालों की संख्या भी बहुत कम होगी। रनवे की लंबाई 3110 मीटर के लिए सरकार ने क्या कोई योजना बनाई है। विस्थापित होने वाले लोगों को कहां बसाया जाएगा। किस आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। सरकार को यह जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा का विधायक होने के नाते हलके केलोगों के हितों की रक्षा करना और उनके हक की आवाज बुलंद करना उनका दायित्व है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया, पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष विजू चौधरी, संदीप मनकोटिया, प्रेम बरसोला, कांता सरोच, कैप्टन निर्मल सिंह, रोशन लाल, त्रिलोक चौधरी, हेमराज, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र चौहान व अन्य उपस्थित रहे।

विकास की गाथा देख बौखलाए पवन काजल : वीरेंद्र चौधरी

कांगड़ा में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की देन हैं। उनके नेतृत्व में कांगड़ा में विकास की गाथा लिखी जा रही है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांगड़ा हलके में हो रहे विकास कार्य देखकर विधायक पवन काजल बौखला गए हैं। बौखलाहट में मुख्यमंत्री के खिलाफ आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के नजदीक आनन-फानन में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मटौर में कॉलेज खोलने की घोषणा करवा ली, लेकिन इसके बारे में जानकारी नहीं थी कि कॉलेज के लिए भवन निर्माण तथा जमीन के लिए पैसा कहां से आएगा? प्रदेश सरकार कॉलेज के लिए भविष्य में शीघ्र औपचारिकताएं पूरी करके सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री का कांगड़ा दौरा रहा सफल : काकू

पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू व भाजपा नेता मुनीश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांगड़ा दौरा सफल रहा है। कांगड़ा हलके को करीब 85 करोड़ की सौगातें मिली हैं। सुरेंद्र काकू ने कहा कि कांगड़ा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने इतनी सौगातें कांगड़ा को नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से विधायक पवन काजल की जमीन हिलना तय है और भाजपा की घोषणाओं को अपना कार्य बताना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों व पुलों के लिए 50 करोड़ व पानी की दो योजनाओं को मिलाकर 85 करोड़ की योजनाएं मिलना विकास को गति प्रदान करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक पवन काजल के समय में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास में पिछड़ चुका है और अब प्रदेश भाजपा सरकार ने कांगड़ा में पिछड़ चुके विकास की भरपाई के लिए प्रयास किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.