Move to Jagran APP

विधायक निधि से धन स्‍वीकृत होने पर भी काम में आनाकानी कर रहे अधिकारी, पवन काजल ने दी यह चेतावनी

विधायक पवन काजल ने कहा विधायक निधि से धन स्वीकृत होने के बावजूद कुछ अधिकारी विकास कार्यों पर खर्च करने में आनाकानी कर रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 08:33 AM (IST)
विधायक निधि से धन स्‍वीकृत होने पर भी काम में आनाकानी कर रहे अधिकारी, पवन काजल ने दी यह चेतावनी
विधायक निधि से धन स्‍वीकृत होने पर भी काम में आनाकानी कर रहे अधिकारी, पवन काजल ने दी यह चेतावनी

कांगड़ा, जेएनएन। विधायक पवन काजल ने कहा विधायक निधि से धन स्वीकृत होने के बावजूद कुछ अधिकारी विकास कार्यों पर खर्च करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के कर्मचारी भाजपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो क्षेत्र की जनता के साथ वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

loksabha election banner

काजल बुधवार को खोली गांव से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्राथमिकता के आधार पर लगभग आधा दर्जन सड़कों के निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, लेकिन विभाग अभी तक इन सड़कों के शिलान्यास न होने कारण टेंडर करने में आनाकानी कर रहा है। कांगड़ा के माता का बाग में करोड़ों रुपये खर्च करके पार्क तैयार किया है, लेकिन बिना उद्घाटन के वह भी जनता व पर्यटकों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। काजल ने कहा कि कांगड़ा क्षेत्र को विकास में पिछडऩे नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने खोली पंचायत के वार्ड नंबर पांच में ङ्क्षलक रोड से धीमान बस्ती तक रास्ते के निर्माण के लिए चार लाख रुपये मंजूर किए। खोली महिला मंडल की अध्यक्ष कृष्ण देवी ने कहा कि कई बार पंचायत प्रधान से रास्ते के निर्माण की गुहार लगाई, लेकिन रास्ता नहीं बना। इसके बाद उन्होंने विधायक से रास्ते के लिए धन की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया, विनत, सुनील, मोहिंद्रा देवी, सपना, इंदु बाला, उज्ज्वला देवी, सुदर्शना सहित करीब दो दर्जन ग्रामीण शामिल थे।

देहरा में भाजपा को चुभ रहा विकास : होशियार सिंह

विधायक होशियार सिंह ने कहा कि जयराम सरकार ने दो साल में करोड़ों रुपये का विकास कार्य किया है। विकास खंड देहरा, परागपुर व नगरोटा सूरियां में साढ़े चार करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं। ऐसे में भाजपा का देहरा मंडल विरोध क्यों कर रहा है, यह समझ से परे है। ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्य भाजपा मंडल को रास नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंडल देहरा में कुछ लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ हैं और उनको बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.