विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के कांगड़ा में तालाब बना बड़ा जोखिम, स्थानीय लोगों को सता रहा हादसे का डर; प्रशासन से लगाई गुहार

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:54 AM (IST)

कांगड़ा के हरिपुर क्षेत्र में भरा तालाब में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग उठी है।

हिमाचल के कांगड़ा में भरा तालाब बना बड़ा जोखिम (फाइल फोटो)

हिमाचल के कांगड़ा में भरा तालाब बना बड़ा जोखिम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भरा तालाब में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग उठी

  2. सुरक्षा रेलिंग और झाड़ियों की सफाई न होने से हादसे का डर

  3. बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा हेतु प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की अपील

जागरण संवाददाता, कांगड़ा। हरिपुर क्षेत्र के भरा तालाब में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। लोगों का कहना है कि तालाब के आसपास कई स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने के कारण यहां कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए।


स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब के किनारे कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां सुरक्षा रेलिंग लगाने की आवश्यकता है। इन स्थानों पर रेलिंग होने से तालाब के किनारे आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा मिल सकेगी। इसके अलावा तालाब के आसपास उगी झाड़ियों और घास की भी नियमित सफाई करवाने की जरूरत है, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर बनी रहे।

लोगों ने बताया कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए तालाब का किनारा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है। यदि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय पहले ही सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने चाहिए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भरा तालाब का निरीक्षण करवाकर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग लगाई जाए। साथ ही तालाब के आसपास झाड़ियों और घास की सफाई करवाने के अलावा अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएं।

लोगों ने कहा कि भरा तालाब क्षेत्र की खूबसूरती को देखते हुए इसे सुरक्षित और सुंदर स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। यदि साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए तो स्थानीय लोगों के साथ यहां आने वाले अन्य लोगों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। समय रहते उठाए गए कदम संभावित हादसे को टालने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।