Himachal Weather Update: एक दिन बारिश की संभावना, पूर्ण राज्यत्व व गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहने का अनुमान
Himachal Weather Update मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को बारिश व हिमपात हो सकता है। उसके बाद 25-26 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इस बीच सुबह-शाम की ठंड भी कम हुई है। गणतंत्र और पूर्ण राज्यत्व दिवस पर भी मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखाया गया है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। एक पखवाड़े से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में छा रही धुंध अब कम हो गई है। परिणामस्वरूप ऊना, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा जिलों में शीतलहर से राहत मिली है। दो दिन से शिमला शहर में भी धुंध पड़ रही थी। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को बारिश व हिमपात हो सकता है। उसके बाद 25-26 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इस बीच सुबह-शाम की ठंड भी कम हुई है। गणतंत्र और पूर्ण राज्यत्व दिवस पर भी मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखाया गया है।
मौसम साफ रहने के कारण रिज मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोई बाधा नहीं पड़ेगी। केलंग में मंगलवार को -8.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान के मामले में बिलासपुर आगे निकला है। यहां पर अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 23 जनवरी का एक दिन छोड़ दिया जाए तो राज्य में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा।
प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 5.3, 14.5
- सुंदरनगर, 2.3, 21.8
- भुंतर, 2.2, 19.8
- कल्पा, -2.8, 10.6
- धर्मशाला, 4.6, 16.4
- ऊना, 6.9, 22.4
- नाहन, 10.9, 20.2
- केलंग, -8.9, 1.6
- पालमपुर, 5.0, 18.0
- सोलन, 3.4, 21.6
- मनाली, 1.1, 12.8
- बिलासपुर, 5.0, 23.5
- हमीरपुर, 5.2, 23.0
- चंबा, 2.8, 19.9
- डलहौजी, 4.1, 8.2
- कुफरी, 2.1, 8.8