Move to Jagran APP

कांगड़ा उत्सव में पहाड़ी व पंजाबी गायक मनाएंगे धमाल

जागरण संवाददाता, कागड़ा : तीन दिवसीय कांगड़ा उत्सव 15 सितंबर से शुरू होगा। उत्सव में इस बार

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 03:01 AM (IST)
कांगड़ा उत्सव में पहाड़ी व पंजाबी गायक मनाएंगे धमाल
कांगड़ा उत्सव में पहाड़ी व पंजाबी गायक मनाएंगे धमाल

जागरण संवाददाता, कागड़ा : तीन दिवसीय कांगड़ा उत्सव 15 सितंबर से शुरू होगा। उत्सव में इस बार पंजाबी व पहाड़ी गायक धमाल मचाएंगे, साथ ही फैशन शो भी होगा। डास के साथ कॉमेडी का लुत्फ भी लोग उठाएंगे। सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द प्रोमोटर्स के तत्वाधान में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में आयोजित होने वाले उत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या से पहले प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

loksabha election banner

वायस ऑफ पंजाब विनर सन्नी मित्तल, सारेगामापा फेम कार्तिक शर्मा, इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर, गीता भारद्वाज, आवाज पंजाब दी फेम कुमार साहिल, गायक योगेश मुकुल, सीमा आरजू, राइजिंग स्टार फेम राखी गौतम, लोकगायक धीरज शर्मा, विक्रांत भंद्राल, अर्जुन शर्मा, मोहित गर्ग, अभिनव नाग, रोहित वोहरा, सुनील सूफी आवाज का जादू बिखरेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहिल के अलावा शुभम बावा का जुंबा डास भी आकर्षण का केंद्र होगा।

सुप्रीत रूपम, पारुल ठाकुर, स्मृति शर्मा, रेखा ठाकुर, आयुषी सेठी, पालक शर्मा, ईशा गुप्ता, शमा ठाकुर व अनिता तर्पियाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी। पि्रंस गर्ग कॉमेडी दर्शकों को लोटपोट करेंगे। पहले दिन कॉलेज व दूसरे दिन स्कूली विद्यार्थियों व तीसरे दिन छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस मुकाबले होंगे। उत्सव की पहली संध्या में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, दूसरी में डीआइजी उत्तरी रेंज जेपी सिंह व समापन पर परिवहन मंत्री जीएस बाली मुख्य अतिथि होंगे।

कागड़ा उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द प्रोमोटर्स की बैठक प्रधान राकेश कथूरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपप्रधान सुदेश सिंहोत्रा व अन्य उपस्थित थे। सचिव सुनील डोगरा ने बताया कि नगर परिषद मैदान को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.