तीन दिवसीय कांगड़ा उत्सव का आगाज
तीन दिवसीय कांगड़ा उत्सव 19 सितंबर को नगर परिषद मैदान कांगड़ा में होगा।
कांगड़ा, जेएनएन। सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द प्रमोटर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कांगड़ा उत्सव का आगाज 19 सितंबर को नगर परिषद मैदान कांगड़ा में होगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय इसका आरंभ करेंगे। इस दिन इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुज शर्मा के अलावा पार्श्व गायिका राखी गौतम, सूफी गायक सुनील शर्मा, बॉलीवुड सिंगर सोनम चौधरी, हिमाचली गायक मंजीत गोस्वामी व सुरेंद्र कपूर आवाज का जादू बिखेरेंगे। एसटू डांस ग्रुप भी जलवा दिखाएगा। हाईजैकर्स बैंड की मधुर धुन भी सुनाई देंगी।
रुद्राक्ष बैंड के संगीत की धुनों के बीच सुरों का जादू बिखेरेंगे। अभिनेत्री व मॉडल सुनिधि मेहता के अलावा मिस हिमाचल फेस ऑफ बॉलीवुड अंकिता भारती, मिस हिमाचल गलूमर में परफेक्ट बॉडी का टाइटल हासिल करने वाली शालिता सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी। मिक्स मार्शल हॉट फाइटर अनीता को भी इस मौके पर विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। स्टार नाइट से पहले दोपहर को इंटर कॉलेज डांस कंपीटीशन होगा। आतिशबाजी के साथ रंग बिरंगी रोशनी की चकाचौंध भी उत्सव में दिखाई देगी।