Move to Jagran APP

कांगड़ा ब्लॉक मनरेगा कार्य करवाने में अव्वल

संवाद सहयोगी कांगड़ा कोरोना संकट में विकास खंड कांगड़ा बेरोजगारों के लिए सहारा बन

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:38 PM (IST)
कांगड़ा ब्लॉक मनरेगा कार्य करवाने में अव्वल
कांगड़ा ब्लॉक मनरेगा कार्य करवाने में अव्वल

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कोरोना संकट में विकास खंड कांगड़ा बेरोजगारों के लिए सहारा बना है। विकास खंड कांगड़ा ने मनरेगा के तहत कार्य संपूर्ण करवाने के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने विकास खंड कांगड़ा के अधिकारी की जहां पीठ थपथपाई है, वही इस उपलब्धि से कोरोना संकट में हजारों परिवारों को संकट के समय सहारा मिला है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार कोरोना संकट के समय मनेरगा के तहत मई 2020 में कार्य आरंभ किए और जुलाई, 2020 तक खंड विकास अधिकारी चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में अकेले विकास खंड कांगड़ा में ही 223 कार्य समाप्त कर लिए गए, जबकि पूरे राज्य में 2020-21 में 517 कार्य पूर्ण हुए हैं। इस उपलब्धि कांगड़ा विकास खंड ने कांगड़ा जिले दूसरे विकास खंड को कार्यो के मामले में काफी पीछे पछाड़ दिया है, जिसमें जिला कांगड़ा में 236 कार्य पूर्ण हुए हैं, जिसमें से 223 कार्य अकेले विकास खंड कांगड़ा ने खंड विकास अधिकारी, चंद्रवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में पूर्ण किए हैं। सरकारी आंकड़ों में तीन माह में 223 कार्य समाप्त करने पर विकास खंड कांगड़ा पूरे राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश के विकास खंड कार्यालयों को पछाड़ कर कार्य संपन्न करने में प्रथम रहा है। विकास खंड कांगड़ा के खंड अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए जिलाधीश कांगड़ा व सरकार का सहयोग मिला है, जिससे वह तीन माह में इतने कार्य संपन्न करवाने में सफल हो सके है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.