Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से आज जुड़ेगा कांगड़ा हवाई अड्डा

गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा 16 नवंबर को हवाई मार्ग से चंडीगढ़ से जुड़ जाएगा। 16 नवंबर को एयर इंडिया का 70 सीटर विमान सुबह साढ़े

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:22 AM (IST)
चंडीगढ़ से आज जुड़ेगा कांगड़ा हवाई अड्डा
चंडीगढ़ से आज जुड़ेगा कांगड़ा हवाई अड्डा

-संवाद सहयोगी, गगल : गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा 16 नवंबर को हवाई मार्ग से चंडीगढ़ से जुड़ जाएगा। 16 नवंबर को एयर इंडिया का 70 सीटर विमान सुबह साढ़े आठ बजे कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा और साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगा और उसके बाद 9:55 पर वापस चंडीगढ़ से कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरेगा और विमान सुबह 10:55 पर लैंड करेगा। इसके बाद यही विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा।

loksabha election banner

कांगड़ा एयरपोर्ट स्थित एयर इंडिया के प्रभारी मिलिन गुरुंग ने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी के तहत उपरोक्त विमान सेवा शुरू होगी। इसमें यात्री 1700 रुपये के किराये में गगल से चंडीगढ़ के लिए हवाई यात्रा कर पाएंगे। यह विमान सेवा सप्ताह में छह दिन ही यात्रियों को मुहैया होगी। रविवार को विमान सेवा बंद रहेगी। अब कांगड़ा एयरपोर्ट में एयर इंडिया की तीन व एक स्पाइस जेट की विमान सेवाएं मुहैया हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.