Move to Jagran APP

हिमाचल की राजनीति : कांग्रेस की आंखों से धुल सकता है काजल, ये भी संपर्क में

Congress MLA in BJP हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जोर का झटका लगने की चर्चा मंगलवार को राजनीतिक गलियारों में खूब रही। चर्चा रही कि चुनावी मंच के लिए सज रही कांग्रेस की आंखों का काजल धुल सकता है।

By Virender KumarEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 11:45 PM (IST)
हिमाचल की राजनीति : कांग्रेस की आंखों से धुल सकता है काजल, ये भी संपर्क में
हिमाचल की राजनीति : कांग्रेस की आंखों से धुल सकता है काजल।

शिमला, जागरण टीम। Congress MLA in BJP, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जोर का झटका लगने की चर्चा मंगलवार को राजनीतिक गलियारों में खूब रही। चर्चा रही कि चुनावी मंच के लिए सज रही कांग्रेस की आंखों का काजल धुल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के दो विधायक बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इनमें कांगड़ा से विधायक व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल व सोलन जिले के नालागढ़ के कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा शामिल हैैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप पहले से ही दिल्ली में हैं। मुख्यमंत्री की बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ भेंट होनी है।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल एक ही उड़ान से दिल्ली रवाना हुए। भाजपा प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कांग्रेस के विधायक काजल को लाकर बड़ा झटका देने की तैयारी में है। इससे पार्टी को अन्य पिछड़ा वर्ग में पैठ और बढ़ाने का अवसर मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी में इन नेताओं के अलावा छह से सात बड़े चेहरों को लाने की तैयारी में है। 13 अगस्त को 13वीं विधानसभा का अंतिम सत्र संपन्न हुआ है। अब विधायकों के पार्टी बदलने से सदन के अंदर कोई कठिनाई नहीं आएगी। हालांकि चुनाव नवंबर तक अपेक्षित हैं। विपक्षी दलों की ओर से यदि इनकी सदस्यता को लेकर कोई शिकायत या मामला भी विधानसभा सचिवालय ले जाता है तो उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। आने वाले कुछ ही महीने में हिमाचल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस दौरान वह भाजपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर लोगों के काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वा पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बुधवार को मुलाकात संभावित है।

खराब मौसम के कारण सीएम ने चंडीगढ़ में छोड़ा हेलीकाप्टर

मंगलवार को ठियोग प्रवास के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें हेलीकाप्टर चंडीगढ़ में ही छोडऩा पड़ा। रात साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री दिल्ली के रवाना हुए। वह रात 11 बजे दिल्ली पहुंचे। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात तय है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया जाएगा। जेपी नड्डा 20 व 21 अगस्त को हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैैं। नई दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। दो प्रमुख मुद्दों ओल्ड पेंशन स्कीम और हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिलाने को लेकर वहां पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री का वीरवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा में अमृत महोत्सव के संबंध में कार्यक्रम तय है। नड्डा से मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर तीन संस्थाओं में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा संभावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.