विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के बैग और पानी की बोतल ले जाने पर लगी पाबंदी

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:03 PM (IST)

एक श्रद्धालु द्वारा खुद को आग लगाने की घटना के बाद श्री ज्वालामुखी मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

कांगड़ा में मौजूद है ज्वालामुखी मंदिर (फाइल फोटो)

कांगड़ा में मौजूद है ज्वालामुखी मंदिर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्रद्धालु के आत्मदाह के बाद सुरक्षा बढ़ी।

  2. मंदिर में बैग, बोतल ले जाना प्रतिबंधित।

  3. प्रवेश से पहले सामान की सघन जांच।

जागरण संवाददाता, ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित श्री ज्वालामुखी मंदिर में एक श्रद्धालु के खुद को आग लगाने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन व न्यास ने मंदिर के भीतर बैग, पानी की बोतल, प्लास्टिक की बोतल तथा अन्य संदिग्ध या ज्वलनशील सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

मंदिर प्रशासन के नए सुरक्षा प्रबंधों के तहत मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं और उनके सामान की सघन जांच की जाएगी। मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश देंगे। श्रद्धालुओं को अपना बैग और अन्य सामान निर्धारित स्थान पर जमा करवाना होगा।