Move to Jagran APP

घर-दुकान से उठेगा कूड़ा, गंदगी फैलाई तो खैर नहीं

-?? ?? ? ????? ?? ????? ???? ??? ??? ??? ????? ????? ??????,??????????: ??? ????? ?????????? ?? ?? ??? ?? ?? ?? ?? ? ?? ????? ?? ????? ???? ????? ???? ?? ???? ??? ?? ??? ???? ?? ?? ?? ????? ?? ???? ??? ????? ???? ????? ??? ?? ???? ??? ???? ??? ??? ????? ?? ???? ??? ???? ??? ????? ??? ???? ???????? ?? ???????? ???? ??? ?????? ?? ?? ???? ??? ??? ???????? ?????? ?? ???? ?? ??????? ?? ??? ?? ???? ?????? ???? ??? ??? ????? ?????????? ?? ?? ???? ???? ?? ?? ??? ????? ?? ?? ? ????

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 08:52 PM (IST)
घर-दुकान से उठेगा कूड़ा, गंदगी फैलाई तो खैर नहीं
घर-दुकान से उठेगा कूड़ा, गंदगी फैलाई तो खैर नहीं

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : नगर परिषद ज्वालामुखी ने इस माह से हर घर व हर दुकान से कूड़ा कचरा उठाना शुरू कर दिया है। अब यदि किसी भी घर या दुकान से खुले में कूड़ा फेंका गया तो उनकी खैर नहीं होगी। नगर परिषद ने इसके लिए सख्त कदम उठाते हुए भारी जुर्माने का प्रावधान किया है। नगर परिषद ने यह मुहिम शहर के कई वार्डो में शुरू कर दी है। कुछ क्षेत्रों में थोड़ा विलंब कर्मचारी वर्ग की कमी के चलते हो रहा है वह भी शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

नगर परिषद ज्वालामुखी की अध्यक्ष भावना सूद ने कहा कि जनता का अच्छा जवाब मिल रहा है। शहर साफ दिखाई देने लगा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देसराज चौधरी ने कहा कि शहर के कूड़े कचरे को ठिकाने लगाने के लिए नगर परिषद के समक्ष समस्या रहती थी, परंतु जिलाधीश ने नगर परिषद को कूड़ा कचरा संयंत्र लगाने के लिए भूमि अलॉट करने का आश्वासन दिया है।

अब शीघ्र ही नगर परिषद संयंत्र लगाने का टेंडर लगाने जा रही है। उसके बाद शहर के कूड़े कचरे की समस्या का सदा के लिए हल हो जाएगा। नगर परिषद के पास संयंत्र लगाने के लिए सरकार से पैसा आ गया है। सिर्फ भूमि की समस्या थी, जिसे जिलाधीश ने हल कर दिया है। अब जनता के सहयोग से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को यहां से अच्छा संदेश मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.