Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JP Nadda in Himachal: जेपी नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर जोरदार स्‍वागत, देखिए तस्‍वीरें

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 21 Nov 2020 02:31 PM (IST)

    JP Nadda in Himachal भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार दोपहर दो दिवसीय हिमाचल प्रवास पर पहुंच गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिला मुख्यालय के लुहणू मैदान में पहुंचे।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से हिमाचल प्रवास पर रहेंगे।

    धर्मशाला/बिलासपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार दोपहर दो दिवसीय हिमाचल प्रवास पर पहुंच गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने निर्धारित कार्यक्रम बिलासपुर जिला मुख्यालय के लुहणू मैदान में पहुंचे। चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उनके साथ बिलासपुर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं को करीब 15 मिनट तक संबोधित करेंगे। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत सगठन के तमाम पदाधिकारियों ने जगत प्रकाश नड्डा का स्‍वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जेपी नड्डा के पहले हिमाचल दौरे के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों से लेकर संगठन के पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि भाजपा के सभी मोर्चों के अध्यक्षों से लेकर 2017 में पार्टी के प्रत्याशी रहे नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे।

    कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी मैदान में डटे रहे। नड्डा का सुबह सवा 11 बजे लुहणू मैदान पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वह 12 बजे के करीब यहां पहुंचे। जेपी नड्डा का एम्स में चल रहे काम के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद एम्स के काम को लेकर अधिकारियों से बैठक करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मंत्रियों, विधायकों से लेकर सभी नेताओं के साथ लंच होगा।

    यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा के स्‍वागत के लिए बिलासपुर पहुंचे हिमाचल सरकार के मंत्री और विधायक, लुहणू मैदान में हुजूम

    अपने हिमाचल दौरे के दौरान अगले दिन श्रीनयना देवी माता मंदिर से लेकर अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगे। दूसरे दिन रविवार को उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले दीवाली पर जेपी नड्डा का हिमाचल आने का कार्यक्रम था, लेकिन इसी दौरान बिहार में मंत्रिमंडल का गठन होना था, इसलिए वह काफी व्यस्त थे और उनका दौरा रद हो गया था।