Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPHAS Topper 2022 : कंपनी में नौकरी, बच्चे की जिम्मेदारी फिर भी पहले ही प्रयास में कमीशन में छठा रैंक, अब डीएसपी बनेंगी मंडी की रश्मि शर्मा

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 06:35 PM (IST)

    HPHAS Topper 2022 मंडी की रश्मि शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में DSP रैंक के लिए हुआ है। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) की ओर से मंगलवार को घोषित किए गए परिणाम में रश्मि शर्मा को छठा रैंक मिला है। उसका चयन डीएसपी के लिए हुआ है।

    Hero Image
    पहले ही प्रयास में कमीशन पास करने वालीं मंडी की रश्मि शर्मा। जागरण

    मंडी, जागरण संवाददाता। HPHAS Topper 2022, मंडी की रश्मि शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में DSP रैंक के लिए हुआ है। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) की ओर से मंगलवार को घोषित किए गए परिणाम में रश्मि शर्मा को छठा रैंक मिला है और उसका चयन डीएसपी के लिए हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में कार्यरत हैं रश्मि

    रश्मि शर्मा मंडी शहर के रामनगर मंगवाई की रहने वाली है जो इन दिनों चंडीगढ़ में एक नामी इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत है। उसके पिता देवराज भारद्वाज एसबीआइ से बतौर मुख्य प्रबंधक सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता मीनाक्षी भारद्वाज भाषा अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। रश्मि की बड़ी बहन पशु चिकित्सक हैं जबकि छोटा भाई भी प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा है।

    पहले ही प्रयास में पाई सफलता

    रोचक बात यह है रश्मि ने कंपनी में ऊंचे पद पर रहते हुए पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है। यही नहीं, परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक उसने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। रश्मि शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा रामनगर मंगवाई के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हुई है। इसके बाद उसने बद्दी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, जहां से उसका चयन इंफोसिस कंपनी में नौकरी के लिए हो गया। उसकी सफलता को इस मायने में भी ज्यादा महत्वपूर्ण आंका जा सकता है क्योंकि शादी के बाद बच्चे की जिम्मेदारी व कंपनी में उच्च पद पर रहते हुए काम की व्यवस्तता के चलते कोई कोचिंग भी न ले पाने के बावजूद पहले ही प्रयास में यह हासिल कर लिया है।

    बधाई  देने वालों का तांता

    उसकी इस उपलब्धि पर मंडी में खुशी की लहर है। स्वजन, दोस्तों, रिश्तेदारों व उसके सहपाठी रहे बधाई दे रहे हैं। मंगलवार को जैसे ही यह परिणाम घोषित हुआ तो मंडी में यह खबर तेजी से फैली। इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। मंगलवार को घोषित परिणाम में विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए 16 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसमें रश्मि को छठा रैंक हासिल हुआ है।