JBT Recruitment: हिमाचल में चार साल से रुकी जेबीटी भर्ती प्रक्रिया के जल्द शुरू होने की जगी उम्मीद
Himachal JBT Recruitment हिमाचल में चार साल से रुकी जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। जेबीटी भर्ती के आरएंडपी (भर्ती एवं पदोन्नति) नियमों को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन पहले भर्ती के लिए जो परीक्षा हुई है
शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal JBT Recruitment, हिमाचल में चार साल से रुकी जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। जेबीटी भर्ती के आरएंडपी (भर्ती एवं पदोन्नति) नियमों को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन, पहले भर्ती के लिए जो परीक्षा हुई है, उसका परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। महाधिवक्ता (एजी) अशोक ठाकुर ने कानूनी राय दी है। उसमें ऐसा कहा है। कानूनी राय आने के बाद जेबीटी प्रशिक्षुओं को भर्ती की उम्मीद जगी है।
परीक्षा व बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित न होने पर जेबीटी प्रशिक्षुओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। प्रशिक्षु शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर भी बैठे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आश्वासन के बाद इन्होंने क्रमिक अनशन को स्थगित किया था। बताया जा रहा है कि कानूनी राय आने के बाद शिक्षा विभाग बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन रिजल्ट घोषित करने से पहले सरकार की स्वीकृति भी ली जाएगी।
स्कूलों में जेबीटी के खाली पदों को भरने के लिए वर्ष 2019 में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्ती निकाली थी। 12 मई, 2019 को परीक्षा हुई थी। अब तक इसका रिजल्ट नहीं निकाला है। वर्ष 2020 में बैच वाइज आधार पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए हर जिला में काउंसलिंग हुई पर परिणाम घोषित नहीं किया। जेबीटी व डीएलएड का कोर्स किए हुए प्रशिक्षु काफी समय से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।