विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थी संघ ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, रिव्‍यू पिटीशन दायर करने की मांग

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 02:20 PM (IST)

JBT and Deled Trainee Students जेबीटी डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक से लेकर उपायुक्त ...और पढ़ें

जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली।
जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। JBT and Deled Trainee Students, जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थी संघ ने अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस रैली के बाद प्रशिक्षुओं ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि माननीय उच्च न्यायालय के फैसले पर जल्द रिव्यू पिटीशन डाली जाए। प्रशिक्षुओं ने ज्ञापन में बताया कि पिछले दो वर्षों से जो मामला माननीय उच्च न्यायालय में चला था, जिसका फैसला 26 नवंबर शुक्रवार को जेबीटी विपरीत रहा, जबकि सरकार का पक्ष भी जेबीटी प्रशिक्षुओं के हक में रहा था।

उन्‍होंने कहा उच्च न्यायालय के इस फैसले से चालीस हजार प्रशिक्षुओं के भविष्य का एक भद्दा मजाक किया है। अभी भविष्य में सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द माननीय न्यायालय में भी इस फैसले पर रिव्यू पिटीशन डाली जाए।

जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थी संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि यह 40 हजार जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह है कि समस्या के समाधान के लिए जल्द रिव्यू पिटीशन डाली जाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश सरकार पर पूरा भरोसा है, सरकार उनके साथ पूरा न्याय करेगी। प्रशिक्षुओं ने रोष रैली निकालकर उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने हक की मांग बुलंद कर जमकर नारेबाजी की।