कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गिरती छवि पर किया मंथन
Jawali congress meeting जवाली ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हलके में पार्टी की गिरती छवि पर चिंता व्यक्त की।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 05:01 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 05:01 PM (IST)
नगरोटा सूरियां, जेएनएन। जवाली ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हलके में पार्टी की गिरती छवि पर चिंता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस की मजबूती के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश सहित देश में कांग्रेस आने वाले कई सालों तक सत्ता में नहीं आ पाएगी। कार्यकर्ताओं ने धारा 370 को हटाने पर कहा जिस काम को कांग्रेस सत्ता के 70 साल में नहीं कर पाई उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थोड़े से ही कार्यकाल में कर दिया। जवाली ब्लॉक कांग्रेस ने बुधवार को अध्यक्ष कर्नल मलूक सिंह राणा के नेतृत्व में विधानसभा हलके में कांग्रेस की मजबूती के लिए लोक निर्माण विश्रामगृह नगरोटा सूरियां में बैठक की। पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें