जल जीवन मिशन के कार्यो में तेजी लाएं
जागरण टीम पालमपुर/जयसिंहपुर जल शक्ति राजस्व बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह
जागरण टीम, पालमपुर/जयसिंहपुर : जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री, महेंद्र सिंह ठाकुर ने पालमपुर में कांगड़ा और चंबा में जल शक्ति तथा उद्यान विभाग के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के सभी कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध पूरा करें। किसी भी कार्य में ढील सहन नहीं होगी। सभी योजनाओं की टेंडर इत्यादि प्रक्रियाओं में अधिक तेजी लाएं। एक करोड़ से कम वाली सभी योजनाओं के टेंडर खोलने का समय सात दिन तथा अवार्ड करने का समय 14 दिन, एक से पांच करोड़ तक की योजनाओं के टेंडर खोलने का समय 14 दिन और 28 दिन अवार्ड करने तथा पांच करोड़ से अधिक के टेंडर खोलने का समय 14 दिन तथा अवार्ड करने का समय 35 दिन निर्धारित किया गया है। इससे पहले उन्होंने शिवा परियोजना में आरंभ किए तीन प्रोजेक्ट साइटों जयसिंहपुर उपमंडल की त्रेहल और लाहट बैजनाथ उपमंडल की सेहल का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने कंगैहन पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया।