Move to Jagran APP

फतेहपुर से रामपुर के लिए सवा दस बजे हैलीकाप्टर से रवाना होंगे मुख्यमंत्री

जयराम ठाकुर आज फतेहपुर क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांग कर को रामपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे फतेहपुर से रैहन तक आएंगे सवा दस बजे रैहन से से हैलीकाप्टर के माध्मय से रामपुर जाएंगे रामपुर हैलीपैड से 11 बजे मुख्य बाजार में मार्ग से पहुंचेंगे।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 08:31 AM (IST)
फतेहपुर से रामपुर के लिए सवा दस बजे हैलीकाप्टर से रवाना होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांग कर को रामपुर लौट रहे हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांग कर को रामपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे फतेहपुर से रैहन तक आएंगे सवा दस बजे रैहन से से हैलीकाप्टर के माध्मय से रामपुर जाएंगे रामपुर हैलीपैड से 11 बजे मुख्य बाजार में मार्ग से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए जनता से विकास का वादा किया है।

prime article banner

उन्होंने जनता से वादा किया है कि आप फतेहपुर फतह करें विकास वह करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी इस दौरान निशाना साधा है कि सवाल उठाने वाले कांग्रेसी आज कतार में लग कर वैक्सीन लगवा रही है। उन्होेंने फतेहपुर की जनता से यह भी कहा कि आप हमें एक साल दीजिए, आगे आप खुद कहेंगे कि फतेहपुर भाजपा के साथ रहेगा। हिमाचल में कांग्रेस नेता विहीन, देश में भी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में कांग्रेस के कुछ स्टार प्रचारक आपके क्षेत्र में प्रचार के लिए आए। ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान महिलाओं पर अत्याचार करते हैं।

ऐसे लोगों को कांग्रेस स्टार बनाकर हिमाचल ला रही है। भाजपा प्रत्याशी बलदेव के लिए वोट मांगते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि महंगाई की जननी कांग्रेस है। पचास साल सत्ता में रहे और महंगाई व बेरोजगारी को जन्म दिया। मोदी से उम्मीद है और वह महंगाई को रोकने में भी सफल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बलदेव ठाकुर के पक्ष में कृपाल परमार को अपने पिछले दौरे के दौरान मनाने का प्रयास किया था और कृपाल परमार को अपने साथ हैलीकाप्टर में बैठाकर ले गए थे। भाजपा को उम्मीद है कि भाजपा के विकास को वोट मिलेगा और भाजपा फतेहपुर में फतह करेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री सुबह सवा दस बजे रामपुर के लिए रवाना हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.