Move to Jagran APP

मुद्दाविहीन कांग्रेस उखाड़ रही गड़े मुर्दे:जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस गड़े मुर्दे उखाड़ रही है। कांग्रेस के पास कोई नेता बचा है न नीति। झूठे आरोप लगाना कांग्रेस नेताओं की फितरत बन गया है। विभिन्न विभागों में भर्तियों को लेकर कांग्रेस नेता बेवजह का शोर मचा रहे हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 08:00 PM (IST)
मुद्दाविहीन कांग्रेस उखाड़ रही गड़े मुर्दे:जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस गड़े मुर्दे उखाड़ रही है।

मंडी,जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस गड़े मुर्दे उखाड़ रही है। कांग्रेस के पास कोई नेता बचा है न नीति। झूठे आरोप लगाना कांग्रेस नेताओं की फितरत बन गया है। विभिन्न विभागों में भर्तियों को लेकर कांग्रेस नेता बेवजह का शोर मचा रहे हैं। वर्तमान सरकार ने कांग्रेस के समय के बने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत भर्तियां की हैं। नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है। प्रथम श्रेणी की भर्ती में पहले भी अन्य राज्यों को नौकरी मिलती रही है। इसका प्रविधान है। सरकार ने 300 चिकित्सकों की एक साथ भर्ती की है। उसमें मात्र चार चिकित्सक अन्य राज्यों के भर्ती हुए हैं।

loksabha election banner

मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं से पूछा कि वह बताएं क्या इससे पहले अन्य राज्यों के डाक्टर भर्ती नही हुए थे। प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री का स्नेह प्राप्त है। प्रधानमंत्री प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। प्रदेश की जनता का भी प्रधानमंत्री के साथ विशेष लगाव है, जो राज्य की सबसे बड़ी संपत्ति है। प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री द्वारा मेडिकल डिवाइस व बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत किया गया है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा प्रदान करने के साथ हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगा। पड्डल मैदान में आयोजित भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक रही है। यह रैली अपने आप में अलग तरह की रैली थी।

रैली में विशुद्ध रूप से पंजीकृत युवाओं ने ही भाग लिया। कांग्रेस नेताओं में अगर हिम्मत है तो वह पड्डल मैदान में युवाओं की इससे आधी रैली करके दिखाएं। अगले माह प्रधानमंत्री बिलासपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वह एम्स व हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उदघाटन करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है,पीएम मोदी जल्द मंडी आएंगे। खुद मोदी ने यह वादा किया है। रैली में आने के लिए मोदी सुबह दस बजे तैयार बैठे थे। मौसम के अचानक करवट बदलने से हेलीकाप्टर की उड़ान संभव नहीं हो पाई। पीएम ने दरियादिली दिखा रैली को दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर प्रदेश की जनता व युवाओं के प्रति अपना स्नेह जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.