Move to Jagran APP

योगी को पीछे छोड़ जयराम ठाकुर बने नंबर वन सीएम, भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित

CM Jairam Thakur हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पीछे कर देश के नंबर वन सीएम बने हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 08:32 AM (IST)
योगी को पीछे छोड़ जयराम ठाकुर बने नंबर वन सीएम, भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित
योगी को पीछे छोड़ जयराम ठाकुर बने नंबर वन सीएम, भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पीछे कर देश के नंबर वन सीएम बने हैं। एक स्वतंत्र एजेंसी आइएएनएस-सी वोटर सर्वे ने अपने सर्वेक्षण के आधार पर उनको भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री व देशभर में सातवां रैंक दिया है।

loksabha election banner

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए गौरव का बात है कि जयराम देश के 7वें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप उभरे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में न केवल प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, बल्कि कोरोना महामारी से भी प्रभावी तरीके से निपट रहा है। राज्य सरकार के एक्टिव केस फाइंङ्क्षडग अभियान जैसे कदमों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है।

हिमाचल की रेटिंग 73.96

सर्वे संबंधित राज्यों में सभी मुख्यमंत्रियों की संतोषजनक (सेटिस्फेक्शन) रेङ्क्षटग के आधार पर किया गया है। हिमाचल में सेटिस्फेक्शन का शुद्ध प्रतिशत 73.96 है, जो कि अधिकांश बड़े राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। सेटिस्फेक्शन का शुद्ध प्रतिशत कर्नाटक में 67.21 प्रतिशत, असम में 67.17 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 58.73 प्रतिशत, गुजरात में 58.53 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 57.81 प्रतिशत है। अखिल भारतीय सेटिस्फेक्शन का औसत 57.36 प्रतिशत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.