Move to Jagran APP

HPPSC Appointment: आइपीएस अधिकारी रामेश्वर ठाकुर होंगे राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

HPPSC Appointment हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामेश्वर ठाकुर होंगे। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनके नाम को स्वीकृति दे दी है। शपथ ग्रहण समारोह वीरवार या शुक्रवार को राजभवन में हो सकता है।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 07:50 AM (IST)
HPPSC Appointment: आइपीएस अधिकारी रामेश्वर ठाकुर होंगे राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
आइपीएस अधिकारी रामेश्वर ठाकुर का फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। HPPSC Appointment ःहिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामेश्वर ठाकुर होंगे। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनके नाम को स्वीकृति दे दी है। शपथ ग्रहण समारोह वीरवार या शुक्रवार को राजभवन में हो सकता है। आयोग के अध्यक्ष को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। हालांकि अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। राष्ट्रपति पदक से अलंकृत रामेश्वर सिंह ठाकुर इस समय आइजी इंटेलिजेंस हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले वह थल सेना में कैप्टन थे। उन्हें प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहने का अवसर भी नौ वर्ष तक मिला है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद के लिए सदस्य रही रचना गुप्ता को अध्यक्ष और तीन अन्य लोगों को सदस्य मनोनीत करने की अधिसूचना 17 अगस्त को जारी की गई थी। अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी राकेश शर्मा, धर्मशाला से सेवानिवृत्त कर्नल राजेश कुमार शर्मा और शिक्षा जगत से जुड़े चौपाल के रहने वाले डा. ओम प्रकाश शर्मा थे।

बताया गया था कि 18 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह होगा किंतु अगले दिन कार्यक्रम किन्हीं अपरिहार्य कारणों से टल गया था। यह भी नहीं बताया गया था कि अगली तिथि क्या है। इस बीच, रचना गुप्ता ने यह पद स्वीकार करने में असमर्थता व्यक्त की थी। चर्चाओं के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय इन नियुक्तियों से सहमत नहीं था। कुछ का कहना है कि एक आरटीआइ एक्टिविस्ट ने प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को यह कहते हुए पत्र लिखा था कि मनोनयन सुप्रीम कोर्ट की ओर से 2013 में दी गई व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण पत्र मिडल बाजार स्थित एक प्रेस में छपवाए जा रहे हैैं। चर्चा है कि सदस्यों के नाम में भी बदलाव किया गया है। राजेश शर्मा व राकेश शर्मा के अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर नयन सिंह को भी सदस्य बनाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.